जिले में कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए जिला दण्डाधिकारी श्री शिव अनंत तायल ने निर्देश दिया है, जिसमें बेमेतरा जिला में अन्य जिला के समान लाक डाउन 3 मई तक यथावत बनी रहेगी, तथा इस कालखंड में अनेकों लोग आवश्यक सामग्रियों के परिवहन इत्यादि के लिए पास की मांग करते रहे हैं, जिसको ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिया है कि जिला से बाहर अथवा एक जिले से दूसरे जिले में जाने वाले आवश्यक कार्यों को लेकर पास बनाने का कार्य क्षेत्र के संबंधित एसडीएम को होगा तथा प्रदेश से बाहर जाने वाले लोगों के लिए जिसमें मृत्यु अथवा चिकित्सा से संबंधित विशेष कार्यों के लिए जाने हेतु एडीएम को अधिकृत किया गया है। अथवा जिन लोगों को उक्त संबंधित कार्यों के लिए पास की आवश्यकता पड़ने पर संबंधित अधिकारियों को संपर्क करके व्यवस्था का लाभ लिया जा सकता है। प्रशासन ने बताया कि लोगों को इस लाक डाउन कालखंड में किसी भी प्रकार की कष्ट या असुविधा ना हो इसलिए इस सुविधा को प्रदान करने की व्यवस्था की है। लाक टाउन से संबंधित धारा का यथा पालन किया जाता रहेगा। बेमेतरा जिला मुख्यालय में एडीएम के पद पर संजय कुमार दीवान आसीन है । जिनसे राज्य से बाहर जाने वालों को आवश्यक कार्यों के लिए पास वरीयता के आधार पर दिया जाएगा।
छत्तीसगढ़
कोरोना का हॅाट स्पाॅट बन चुके कटघोरा के वार्ड नंबर 10 एवं 11 से संक्रमण के लिए हाई रिस्क संभावना वाले सभी लोगों को क्षेत्र से निकालकर सुरक्षित क्वारेंटाईन सेंटरों में रखने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने स्थानीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की और कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने तथा इसे नियंत्रित करने के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। श्रीमती कौशल ने कोरोना संक्रमित कोर एरिया पुरानी बस्ती जामा मस्जिद पारा से सभी गर्भवती महिलाओं, शून्य से छह माह तक के बच्चों वाली शिशुवती माताओं सहित सभी बुजुर्गों को भी सुरक्षित क्वारेंटाईन सेंटरों में रखने के निर्देश दिये। डायबिटीज, ब्लड पे्रशर, पैरालिसिस, किडनी के रोग आदि से पीड़ित बीमार बुजुर्गों को भी संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए तत्काल कोर एरिया से बाहर क्वारेंटाईन सेंटरों में शिफ्ट करने के निर्देश कलेक्टर ने अधिकारियों को दिये। बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री संजय अग्रवाल, जिला पंचायत के सीईओ श्री एस. जयवर्धन, एसडीएम श्रीमती सूर्यकिरण तिवारी, सीएमएचओ डा. बी.बी.बोडे, डीपीएम श्री पद्माकर शिंदे भी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि तत्काल सर्वेलेंस टीम द्वारा कोर एरिया का घर-घर सर्वे कर बीमार बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, शिशुवती महिलाओं की पतासाजी की जाये और सूची तैयार कर उन्हें अलग-अलग सुरक्षित क्वारेंटाईन सेंटरों में भेजने की व्यवस्था की जाये। कलेक्टर ने आगामी एक-दो दिन बाद कोर एरिया के सभी घरों को भीतर से सोडियम हाइपोक्लोराईड सल्यूशन छिड़काव कर विसंक्रमिकृत करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पूरे कटघोरा शहर को भी लगातार सेनेटाईज करते रहने के निर्देश दिए। होम डिलेवरी में अब सब्जियां भी शामिल, घर बैठे मंगा सकेंगे कोरोना प्रभावित लोग- बैठक में कलेक्टर श्रीमती कौशल ने अति आवश्यक सेवाओं में दवाई, राशन के साथ-साथ अब सब्जियों को भी शामिल कर दिया है। कोरोना प्रभावित कटघोरा के लोगों को अब सब्जियां दवाई और राशन की तरह वाट्सएप्प गु्रप पर आर्डर करने से घर बैठे मिल जायेगी। सब्जियां तीन दिन और पांच दिन की जरूरत के हिसाब से पैकेट के रूप में मिलेगी। लोगों को इनके दाम घर पहुंच सेवा देने वाले वालिंटियर को होम डिलेवरी के वक्त चुकाने होंगे। कोर एरिया में पिछले तीन दिनों से घर-घर सब्जी पहुंचाने का काम एसडीएम श्रीमती सूर्यकिरण के समन्वय से वालिंटियरों एवं नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों द्वारा सावधानी से किया जा रहा है। यह प्रयोग सफल रहा है और अब कलेक्टर के निर्देश पर इसे लॅाक डाउन पर चल रहे पूरे कटघोरा शहर में लागू किया जा रहा है
कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने देशव्यापी लॉक-डाउन के दौरान जब रोजगार की अधिकांश गतिविधियां ठप्प हैं, तब...
लॉकडाउन से प्रभावित छत्तीसगढ़ प्रदेश तथा देश के अन्य राज्यों में फंसे मजदूरों के लिए मुख्यमंत्री श्री...
खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत ने वीडियो कांफेस्रिग के माध्यम से पत्रकारों से चर्चा की। श्री भगत...
कोरोना वायरस के संक्रमण और विश्वव्यापी महामारी के दौर में वनवासियों द्वारा संग्रहित लघु वनोपजों की समुचित...
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप राज्य के सभी जिलों में गरीबों, अन्य स्थानों के श्रमिकों एवं...
रायपुर शहर के नये इलाकों में पीलिया का फैलाव ना हो इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों...
वनवासियों की बेहतरी और उन्हें आर्थिक रूप से समृद्ध करने के छत्तीसगढ़ सरकार के फैसले से वनांचल...
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कोरबा के कटघोरा में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के उपायों की...
मुख्यमंत्री ने पिछले एक माह से प्रदेशवासियों के अनुशासन, त्याग और समर्पण को सराहा मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों...
राजनंदगांव, करोना संक्रमण के इस संकट के दौर में एक और जहां सरकार ने यह आदेश जारी...
वाड्रफनगर. लॉकडाउन में भी सरगुजा संभाग के जंगल से तस्करों द्वारा पेड़ों की कटाई की जा रही है। इस...
ज्यादा से ज्यादा इस सेवा से लाभान्वित हो सकते हैं नागरिकसीजीहाट डॉट इन वेबसाईट है एक कारगर...
मुख्यमंत्री ने पिछले एक माह से प्रदेशवासियों के अनुशासन, त्याग और समर्पण को सराहा मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों...
कलेक्टर ने ली उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों और उद्यमियों की महत्वपूर्ण बैठक राजनांदगांव 19 अप्रैल 2020। कलेक्टर...
राजनांदगांव 19 अप्रैल 2020। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जयप्रकाश मौर्य ने राजनांदगांव शहर के गुड़ाखू लाईन...
कलेक्टर ने जारी किया आदेश राजनांदगांव 19 अप्रैल 2020। कोरोना वायरस के संक्रमण और इसकी संभावनाओं को...
Rajnandgaon. चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियो ने आज संरक्षक खूबचंद पारख के नेतृत्व में जिलाधीश से मुलाकात...
राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जयप्रकाश मौर्य ने फल एवं सब्जी की घर पहुंच सेवा उपलब्ध...
