खैरागढ़। खैरागढ़ और राजनांदगांव जिले में जैव विविधता को लेकर एक नई और उत्साहजनक उपलब्धि सामने आई हैण् चार साल बाद दुर्लभ हिमालयन प्रवासी पक्षी इंडियन ब्लू रॉबिन फिर से नजर आया हैण् यह पक्षी 30 अप्रैल को डोंगरगढ़ में प्रकृति प्रेमी प्रतीक ठाकुर को दिखाई दियाण् इसके पहले अप्रैल में भिलाई में एसडी बर्मन ने इसकी उपस्थिति दर्ज की थीण् इंडियन ब्लू रॉबिन एक अत्यंत दुर्लभ हिमालयी प्रवासी पक्षी हैए जो अक्टूबर में हिमालय से दक्षिण भारत की ओर प्रवास करता है और अप्रैल के अंत तक अपने प्रजनन स्थल हिमालय लौट जाता हैण् मध्य भारत में इस प्रवास काल के दौरान इसे देख पाना बहुत ही असामान्य हैए जिससे इसकी मौजूदगी जैव विविधता के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही हैण् इससे पहले यह पक्षी 1991ए 2020 और 2021 में रायपुर और 2015 में नारायणपुर में देखा जा चुका है।
