जिले की औसत वर्षा 294.7 मि.मी.
गरियाबंद, चालू मानसून सत्र में एक जून से 16 जुलाई 2026 तक जिले की औसत वर्षा 294.7 मि.मी. दर्ज की गई है। गत वर्ष (पिछले 10 वर्ष के आधार पर) इस अवधि तक 358.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलवार 16 जुलाई 2026 की स्थिति में सर्वाधिक वर्षा राजिम तहसील में 446.5 मि.मी दर्ज की गई है।
इसी प्रकार छुरा तहसील में 359.7 मि.मी., फिंगेश्वर तहसील में 349.2 मि.मी., मैनपुर तहसील में 316.2 मि.मी. और गरियाबंद तहसील में 299.3 मि.मी., देवभोग तहसील में 166.2 मि.मी. एवं अमलीपदर तहसील में 125.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। पिछले दस वर्षाे के आधार पर 1 जून से आज तक की औसत वर्षा 358.1 मि.मी. है।
