CG : के के रोड मौदहापारा अब कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग के नाम से जाना जायेगा …
रायपुर। अब राजधानी रायपुर शहर का के के रोड मौदहापारा को जयस्तम्भ चौक से फाफाडीह चौक तक केमध्य के मार्ग को कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग के नाम से जाना जायेगा. नागरिक इस मार्ग को के के रोड मौदहापारा के नाम विगत कई वर्षो से जानते हैँ, किन्तु यहां मार्ग के नामकरण से सम्बंधित कोई सूचना बोर्ड नहीं लगा था. रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने सनातन धर्म के सेवक स्वर्गीय कृष्ण कुमार शर्मा के परिवारजनों द्वारा विगत दिनों उनके ब्राम्हणपारा वार्ड क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान उन्हें कृष्ण कुमार शर्मा के परिवारजनों ने इस ओर ध्यान आकृष्ट करवाया एवं रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी से मार्ग में कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग नामकरण पट्टीका लगवाने का अनुरोध किया, इसे रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने तत्काल संज्ञान में लिया एवं नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़ से इस पर चर्चा कर उन्हें के के रोड मौदहापारा में कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग की नामपट्टीका तत्काल बनवाकर लगवाने का सुझाव दिया.
रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी के सुझाव पर नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने तत्काल नगर निगम जोन 2 अधिकारियों को इस पर आवश्यक निर्देश देकर नगर निगम जोन 2 के माध्यम से कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग नामकरण पट्टीका तत्काल बनवाकर उसे जयस्तम्भ चौक के सामने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच के सामने मार्ग के किनारे और फाफाडीह बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज के सामने मार्ग के किनारे कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग नामकरण पट्टीका लगवाई.
