तीन दिवसीय अभियान में 6647 आयुष्मान व 858 वय वंदन कार्ड बनाए गए
सूरजपुर । कलेक्टर रेना जमील के निर्देश एवं सीएमएचओ डॉ. कपिल पैकरा के मार्गदर्शन में जिले में 16 से 18 जुलाई 2026 तक आयुष्मान कार्ड महा-अभियान आयोजित किया गया, जिसमें स्वास्थ्य, पंचायत, महिला बाल विकास व शिक्षा विभाग के सहयोग से 6647 सामान्य आयुष्मान कार्ड तथा 858 वय वंदन कार्ड सहित कुल 7505 कार्ड बनाए गए। जिले में अब तक कुल 7 लाख 62 हजार 980 आयुष्मान कार्ड एवं 14 हजार 243 वय वंदन आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।
