CG : किराना व्यापारी को सप्लाई होनी थी सरकारी चावल, प्रशासन की दबिश …
जगदलपुर। केशलूर से पिकअप में भरकर ले जाए जा रहे पीडीएस चावल को सूचना मिलने पर पकड़कर कोतवाली थाने लाया गया, जिसके बाद खाद्य विभाग ने जांच शुरू कर दी। खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, प्रेस से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर बोलेरो पिकअप की जांच की गई, जिसमें लगभग 25 से 30 बोरी पीडीएस का चावल मिला है। बारिश के कारण तत्काल बोरियों की गिनती नहीं हो सकी, लेकिन गाड़ी सहित पूरे माल को जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्राथमिक जांच में अधिकारी ने बताया कि यह चावल पीडीएस का है और सुनील गुप्ता नामक किराना व्यापारी द्वारा इसकी खरीद-बिक्री किए जाने की जानकारी सामने आई है। अधिकारी ने यह भी बताया कि संबंधित व्यापारी के विरुद्ध पूर्व में भी कार्रवाई हो चुकी है। उनका प्रतिष्ठान सील किया गया था, जिसे बाद में कलेक्टर न्यायालय के आदेश पर जुर्माना लगाकर खोला गया था।
