डोंगरगढ़ | शासकीय कुंज बिहारी चौबे महाविद्यालय लाल बहादुर नगर में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ आर के ठाकुर की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि और वीर सैनिकों की अटूट देशभक्ति व शौर्य को याद किया गया। कारगिल विजय दिवस पर प्रभात कुमार, चेतना साहू, सुभाष, संजय साहू व अन्य छात्र-छात्राओं ने कारगिल युद्ध के वीर जवानों का देश भक्ति व देश के लिए समर्पण की भावना से भाषण दिया।
प्रो. मनोहर बोकडे ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को कारगिल की ऊंची चोटी में तिरंगा लहराने वाले वीर जवानों की अदम्य साहस और बलिदान के बारे में बताया। प्राचार्य ठाकुर ने कहा कि वीर सैनिकों का जज्बा, उत्साह, पराक्रम के कारण देश सुरक्षित है। अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी उनका देश के प्रति समर्पण भाव, कर्तव्यनिष्ठा युवा पीढ़ी को प्रेरित करेगी। कारगिल विजय दिवस पर प्रो. बीआर चन्द्रवंशी, डॉ. हेमलता गायकवाड़, कार्यक्रम संयोजक व राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रभारी अरुण कुमार साहू, रीना सलामे, स्वयं सेवक डीकेश्वर रितेश पटेल, चुरामन और महाविद्यालय छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
