डोंगरगढ़ | डोंगरगढ़ में हुए 33 वर्षीय युवक की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अभय निषाद वारदात के बाद फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि पुराने विवाद का बदला लेने आरोपी अभय निषाद ने धन्नु यादव के पेट में चाकू से ताबड़तोड़ वार हत्या कर दी।
धन्नू यादव के साथ मौजूद रहे शाहरुख खान पर भी आरोपी ने डंडे से सिर में प्राणघातक हमला किया। इससे शाहरुख को भी गंभीर चोंटे आई हैं। जिसका इलाज जारी है। 28 जुलाई की रात करीब 9 बजे धन्नू यादव, शाहरुख खान और सुमित विश्वकर्मा कश्मीरी पारा के पास बैठे थे। जहां से तीनों धन्नु यादव के घर जाने निकले। तभी वहां आरोपी अभय निषाद पहुंचा और डंडे से ताबड़तोड़ वार किया।
