राजनांदगांव| गुरु पूर्णिमा पर प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज की महिला विंग ने शासकीय प्राथमिक शाला क्रमांक-5, चौखड़िया पारा में अध्ययनरत बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित कर शिक्षा के प्रति जागरूक किया। 70 विद्यार्थियों को कॉपी, पेंसिल, कलर पेंसिल, रबर और बिस्किट वितरित किए गए। समाज की जिला अध्यक्ष ममता अवस्थी ने बच्चों से संवाद करते हुए शिक्षा का महत्व बताया।
उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा पर बच्चों को शिक्षा से जोड़ना सबसे बड़ा सम्मान है। विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री के उपयोग की भी जानकारी दी गई। अनीता बाजपेई, मोहिनी शुक्ला, नीलम शुक्ला और मंजूषा बाजपेई सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ाना रहा।
