डोंगरगढ़ , सेंट विंसेंट पैलोटी इंटरनेशनल रेसिडेंशियल स्कूल डोंगरगढ़ में पर्यावरण समापन समारोह हुआ। कार्यक्रम में डायरेक्टर फादर मुक्ति प्रकाश किस्कोट्टा, प्राचार्य फादर अमीत तीग्गा, हॉस्टल एडमिनिस्ट्रेटर फादर रवि कंडुलना मौजूद रहे।
स्कूल के अन्य शिक्षक भी शामिल हुए। समारोह में कोरल हाउस, टोपाज़ हाउस, एमराल्ड हाउस, सैफायर हाउस के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण पर नृत्य, गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
प्रस्तुति में प्रकृति के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल परिसर में पौधरोपण हुआ। विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम का संचालन संदीप श्रीवास के निर्देशन में हुआ।
