डोंगरगढ़| संकुल स्तरीय आवर्ती प्रशिक्षण का आयोजन लाल बहादुर नगर में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती व भारत माता के चित्र की पूजा अर्चना कर की गई। इस दौरान जिला स्तरीय एवं संकुल स्तरीय खेलकूद पर भी चर्चा की गई।
इसमें जिला के जिला के पूनम चंद साहू, संकुल प्रभारी ढालचंद यादव, संकुल प्रभारी देवेंद्र नंदेश्वर, प्रधानाचार्य हनुमत धर्मगुदे, रानी देवांगन, आसाराम पटेल, केवल वर्मा, सुनील पटेल, पूरन पटेल व संकुल से 52 आचार्य-दीदी वैदिक गणित व शिशु वाटिका का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
