ग्राम पंचायत बोईरडीह में प्रस्तावित बायोगैस प्लांट के विरोध में विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। गांव में बायोगैस प्लांट स्थापित किए जाने का विरोध करते हुए बताया कि इससे पर्यावरण, स्वास्थ्य व कृषि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। वह स्थान ग्रामीणों के पास मवेशी के चारागाह के लिए एक मात्र जगह है।
ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया कि ग्राम पंचायत बोईरडीह में बायोगैस प्लांट नहीं खुलने दिया जाएगा। इसके लिए अन्य उपयुक्त स्थान पर प्लांट स्थापित करने की मांग की जाएगी। कहा गया कि ग्रामीणों के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और उनकी आवाज़ को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा। इस दौरान साथ में हरीश देशमुख मंडल अध्यक्ष, जनपद सदस्य मोहनीश धनकर, शुभम पांडे व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।
