राजनांदगांव : एसपी अंकिता शर्मा ने टीआई को किया लाइन अटैच …
राजनांदगांव। डोंगरगढ़ में लगातार बढ़ते आपराधिक घटनाक्रम को देखते हुए एसपी अंकिता शर्मा ने थाना के प्रभार में बदलाव किया है। डोंगरगढ़ टीआई भूषण चंद्राकर को लाइन अटैच कर दिया गया है। उनके अलावा डोंगरगढ़ थाने में पदस्थ आरक्षक अशोक कुमार यादव और किशन कुमार चंद्रा को भी लाइन भेजा गया है। डोंगरगढ़ थाने का प्रभार प्रशिक्षु डीएसपी सुमन जायसवाल को सौंपा गया है। जो हाल ही में प्रशिक्षण के बाद वापस लौटी है। एसपी शर्मा ने बोरतलाव थाने के प्रभार में भी बदलाव किया है। निरीक्षक हरीनाथ रावत को बोरतलाव थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक द्वारिका मंडावी को अजाक थाना प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह आरक्षक मुकेश टांड़े, हीरालाल यादव और मनोज दीवान को डोंगरगढ़ थाने में पदस्थ किया गया है।
