राजनांदगांव , कार्यालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजनांदगांव ने विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए 22 जुलाई 2026 को जारी विज्ञापन में संशोधन किया है।संशोधित विज्ञापन के अनुसार स्टेनोग्राफर हिन्दी पद के लिए स्नातक परीक्षा में मिले अंकों की मेरिट के आधार पर रिक्त पदों के 40 गुना अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। सहायक ग्रेड-3 पद के लिए भी स्नातक परीक्षा में मिले अंकों की मेरिट के आधार पर रिक्त पदों के 40 गुना अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
