राजनांदगांव, रिद्धि सिद्धि कालोनी फेस-1 में महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से सावन उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गणेश मंदिर में भजन-कीर्तन और झूले पर बरसाती गीत और कजरी गाकर सावन उत्सव मनाया गया। इसके साथ ही श्रृंगार प्रतियोगिता में सावन सुंदरी का चयन किया गया और सुहाना श्रृंगार का वितरण किया गया।

आयोजन की संयोजिका चंद्रा राय ने बताया कि सावन का महिना प्रकृति उल्लास का महिना है। इसमें महिला श्रृंगार का बहुत महत्व है। इसलिए विगत पंद्रह वर्षों से हमारी कालोनी में लगातार यह उत्सव मनाया जा रहा है। इसमें श्रृंगार प्रसाधन का वितरण किया जाता है। इस साल हमलोगों ने सावन सुंदरी के रूप में निहारिका शर्मा का चयन किया है।

