राजनांदगांव | शहर के कई उद्यानों में कचरा डंप होने से सफाई व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। लोग सुबह-शाम टहलने और बच्चों के साथ समय बिताने पहुंचते हैं, वहीं आसपास कचरा पड़ा रहने से दुर्गंध और गंदगी की समस्या बनी हुई है।
बारिश में कचरा भीगने से स्थिति और खराब हो जाती है। उद्यानों से नियमित कचरा उठाने के साथ कचरे का नियमित और निपटारा करने की मांग की जा रही है।
