डोंगरगांव| डोंगरगांव पुलिस ने ग्राम गिरगांव चौक स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास दो आरोपियों को अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करते गिरफ्तार किया है। टीआई आशीर्वाद रहटगांवकर ने बताया कि अवैध शराब बेचने की शिकायत मिलने पर ग्राम कोनारी में मौके पहुंचकर कार्रवाई की।
पकड़े गए आरोपी में प्रीतम साहू (22 वर्ष) निवासी घुघवा डोंगरगांव, डोमन विश्वकर्मा (22 वर्ष) निवासी राजाखुज्जी डोंगरगांव को तलाशी के दौरान प्रीतम के कब्जे से 30 पाव तथा आरोपी डोमन के कब्जे से 30 पाव देसी शराब जब्त की गई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
