डोंगरगांव| नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में हरेली पर्व मनाया गया। ग्राम करमरी में हरेली पर्व पर किसानों ने कृषि औजारों की पूजा-अर्चना की। अच्छी फसल और समृद्धि की कामना की गई। गांव में बच्चों के लिए गेड़ी दौड़ हुई। कार्यक्रम में करमरी के सरपंच दीनदयाल साहू समेत ग्रामवासी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका उपस्थित थे।
