राजनांदगांव : अस्पतालों के दवा काउंटर में लग रही मरीजों की लंबी कतार, घंटों इंतजार …
राजनांदगांव | मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के दवा काउंटर में रोज मरीजों और परिजनों को लंबी कतार में खड़े होकर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। सुबह ओपीडी शुरू होते ही काउंटर के बाहर भीड़ लग जाती है। एक ही समय में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचने और पर्याप्त काउंटर नहीं होने से व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग और गंभीर मरीजों को सामान्य कतार में खड़ा रहना पड़ता है। यहां अतिरिक्त काउंटर और स्टाफ बढ़ाने की जरूरत है। -पुष्पेन्द्र साहू, राजनांदगांव
