राजनांदगांव : पारंपरिक नृत्य करते हुए किया नगर भ्रमण …
राजनांदगांव | अंबागढ़ चौकी में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया। आदिवासी समाज के लोगों ने पारंपरिक नृत्य किए। आदिवासी परिधान पहनकर नगर भ्रमण किया। संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर, शहीद वीर नारायण सिंह समेत समाज के सभी वर्गों के महापुरुषों, शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया। गोंडवाना भवन में कार्यक्रम हुआ। समाज प्रमुखों ने विश्व आदिवासी दिवस के उद्देश्यों की जानकारी दी।
