राजनांदगांव| ट्रैक्टर बिक्री के 11 लाख रुपए के गबन के मामले में पुलिस ने शो रुम के पूर्व ब्रांच मैनेजर को गिरफ्तार किया है। शो रुम संचालक ने गबन की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि अरुण एग्रीकल्चर शो रुम के संचालक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके मैनेजर कुमुद उपाध्याय ने ट्रैक्टर बिक्री के 14 लाख 61 हजार रुपए फर्म में जमा नहीं किया।
जांच में जब गड़बड़ी उजागर हुई तो कुमुद ने राशि गबन करना स्वीकार किया। वहीं 3 लाख रुपए फर्म को लौटाया। लेकिन शेष 11 लाख रुपए की राशि उसने लंबे समय बाद भी जमा नहीं की। मामले की शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज की। जिसके बाद गबन के आरोपी कुमुद उपाध्याय को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
