डोंगरगढ़/कलकसा| ग्राम नागतराई स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में दो दिवसीय संकुल स्तरीय बौद्धिक व क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीण क्षेत्र में संचालित 14 सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। 17 अगस्त को समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व महापौर मधुसूदन यादव ने विद्यालय के लिए 25 नग फर्नीचर देने की घोषणा की।
विद्यालय के लिए सामुदायिक भवन के निर्माण का भी आश्वासन दिया। कार्यक्रम में रविंद्र अग्रवाल, रवि यादव, उपकार साहू, नन्द साहू, भुवन वर्मा, गोपी वर्मा, मोहन साहू, किशुन यदु, हेमकुमार साहू, रामखिलावन दुबे, डिहु पटेल आदि मौजूद थे।
