राजनांदगांव : झुके पेड़ों से सर्विस लेन पर हादसे का खतरा बढ़ गया…
राजनांदगांव | शहर की सर्विस लेन किनारे लगे कुछ पेड़ और उनकी भारी डालियां सड़क व सुरक्षा रेलिंग की ओर झुक गई हैं। बारिश में तेज हवा के दौरान इनके टूटकर सड़क पर गिरने की आशंका बनी हुई है।
इससे सर्विस लेन से गुजरने वाले दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बढ़ गया है। झुकी डालियों के कारण सड़क का किनारा संकरा महसूस होता है। यहां कुछ पेड़ों की छटनी और उन्हें सहारा देने की जरूरत है।
