मोहला | श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नगर में भव्य गोविंदा दही हांडी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 5 सितंबर को शाम 5 बजे जयस्तंभ चौक मोहला में होगा। समिति के सदस्यों कुशल, शौर्य, करण, पल्लव, राहुल, पीयूष, सेफ, सिद्धार्थ, यश, शुभम, जानु जैसा, मोनू वैष्णव, कनेश, मुकेश ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता में लड़कों के लिए हांडी की ऊंचाई 25-30 फीट, लड़कियों के लिए 15-20 फीट आैर बच्चों के लिए 10-15 फीट रखी गई है। प्रत्येक टीम में अधिकतम 25 सदस्य होंगे और प्रत्येक टीम को 20 मिनट का समय दिया जाएगा।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 9100 रुपए, द्वितीय 4100 रुपए व तृतीय पुरस्कार लड़कियों की टीम 2100 रुपए रखा गया है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन निशुल्क है। आयोजक समिति ने बताया कि एकता की ताकत, आस्था की विरासत यही हमारी पहचान है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, एम्बुलेंस व डॉक्टर की टीम उपलब्ध रहेगी।
