राजनांदगांव| चिखली में शासकीय प्रेस के सामने सड़क किनारे लंबे समय से कचरा डंप किया जा रहा है। आसपास के लोग राहगीर यहां कचरा फेंकें जाने से परेशान हैं। जगह कचरा डंपिंग पॉइंट में बदल रही है।
बारिश में कचरे से दुर्गंध फैल रही है। आसपास से गुजरने वाले लोग परेशान रहते है। गंदगी के कारण मच्छर और आवारा पशुओं का जमावड़ा बढ़ रहा है। यहां कचरा फेंकने पर रोक लगाने के लिए व्यवस्था जरूरी है।
