गंडई-पंडरिया | पेंशनर एसोसिएशन तहसील इकाई गंडई का चुनाव 30 अगस्त को शासकीय नवीन पूर्व माध्यमिक शाला गंडई में हुआ। ग्राम ठंडार निवासी प्रभुराम वर्मा को सर्वसम्मति से पेंशनर एसोसिएशन तहसील इकाई गंडई का अध्यक्ष चुना गया। वहीं वैद्यनाथ नागेंद्र को सचिव तथा तहसील इकाई गंडई के पूर्व अध्यक्ष लखन दास मानिकपुरी को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद प्रभुराम ने कहा कि पेंशनरों की समस्याओं के निराकरण व उनके हितों की रक्षा के लिए संगठन के माध्यम से हरसंभव प्रयास किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया पेंशनर एसोसिएशन जिला अध्यक्ष बसंत यदु, पेंशनर एसोसिएशन ब्लॉक अध्यक्ष खैरागढ़ रविंद्र अग्रवाल व उनकी टीम की उपस्थिति में हुई। मौके पर साहेब लाल रजक, जी एल जोशी, करीम खान, बसंत यदु, सीआर देवांगन, चंद्रमणि चौबे, चंद्रिका प्रसाद, लतीफ खान, पूरनलाल, बोधन लाल चंदेल, अवध राम साहू, हीरालाल धुर्वे, विष्णुप्रसाद कोशरिया, गिरधारी वर्मा, राधेश्याम सोरी मौजूद रहे।
