डोंगरगांव| नगर के साहित्य, कला व संस्कृति कर्मी, मंच संचालक डॉ. गजेन्द्र हरिहारनो दीप को राष्ट्र भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया है। मां विंध्यवासिनी ट्रस्ट लोक जागृति कार्यशाला समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश के द्वारा राष्ट्र भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया है।
इस उपलब्धि की साहित्यकारों ने सराहना की है। डॉ. हरिहारनो को अनेक क्षेत्रीय, प्रादेशिक, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर की सामाजिक, साहित्यिक, धार्मिक संस्थाओं के द्वारा अलंकरण प्राप्त हो चुका है।
