डोंगरगढ़ | धर्म नगरी डोंगरगढ़ में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर मारवाडी समाज के द्वारा भगवान कृष्ण की मनमोहक व आकर्षक झांकियां बनाई जाती है। इसी प्रकार इस वर्ष भी 4 सितंबर को होने वाले पर्व के लिए मुकेश भूत परिवार द्वारा एक विशेष झांकी धनाधिपति सांवलिया सेठ की मनमोहक झांकी बनाई गई है। झांकी में भारतीय करंसी नोट जिसमें 500, 200, 50, 20, 10 रुपए के नोटों से सजाई गई है। भगवान के भोग प्रसाद के लिए 56 भोग प्रसाद मुख्य आकषर्ण होगा।
