राजनांदगांव : ज्ञानदीप सम्मान मिलने पर खिलाई मिठाई ...
डोंगरगांव| विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खपरीकला के शिक्षक लक्ष्मीकांत शर्मा को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण अंतर्गत ज्ञानदीप पुरस्कार मिला। इसकी खुशी को विद्यार्थियों के साथ साझा करते हुए विद्यार्थियों, पालकों के साथ शिक्षक शर्मा ने प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला के बच्चों को मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह सम्मान विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के विश्वास, विद्यालय परिवार के सहयोग तथा शुभचिंतकों के स्नेह का परिणाम है। विद्यार्थियों से शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर मेहनत करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
