डोंगरगढ़ |नगर में हर साल 8 सितंबर को विश्व साक्षरता दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक शिक्षा और साक्षरता की पहुंच सुनिश्चित करने के साथ लोगों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना है।
सरकार द्वारा भी साक्षरता का स्तर बढ़ाने के लिए विभिन्न अभियानों के माध्यम से लोगों को शिक्षा से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों से बड़ी संख्या में लोग अक्षर ज्ञान प्राप्त कर साक्षरता की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। हालांकि, बदलते तकनीकी दौर में साक्षरता की परिभाषा भी बदल रही है। आज केवल नाम लिख लेना, अखबार पढ़ लेना या सामान्य शब्दों को समझ लेना पर्याप्त नहीं है। मोबाइल, इंटरनेट और ऑनलाइन सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के बीच डिजिटल रूप से जागरूक और सुरक्षित रहना भी साक्षरता का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है।