डोंगरगांव | नगर के सेवताटोला स्थित किसान राइस मिल परिसर में आयोजित पारंपरिक दही हांडी लूट प्रतियोगिता उत्साह के साथ निर्विघ्न संपन्न हुई। आयोजन में लेटलतीफी के कारण डोंगरगांव पुलिस को भीड़ नियंत्रण और व्यवस्था बनाए रखने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस की सूझबूझ और अनुशासित ड्यूटी के चलते कार्यक्रम शांतिपूर्ण हुआ।