राजनांदगांव : मानसून के लौटने से पहले पड़ेंगी बौछारें तापमान 34 डिग्री पर चढ़ा, बढ़ गई उमस …
राजनांदगांव : दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई शनिवार से शुरु हो जाएगी। राजस्थान के रास्ते मानसून धीरे-धीरे वापस लौटेगा। इसके पहले दो से तीन दिन अंधड़ के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बारिश के लिहाज से येलो अलर्ट जारी किया है। इधर बारिश थमने के बाद तापमान बढ़कर 34 डिग्री के पार हो गया है। इससे दिन में गर्मी और शाम में उमस की स्थिति बनी हुई है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि 19 सितंबर से मानसून की विदाई शुरु हो रही है। इसके बाद बारिश की गतिविधि भी कमजोर पड़ जाएगी। हालाकि अगले तीन दिन अंधड़ के साथ कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।
