CG : 15 दिनों के अवकाश का ऐलान, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश...
रायपुर । छत्तीसगढ़ में स्कूल, शासकीय संस्था में कार्यरत कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने दशहरा, दीपावली, शीतकालीन अवकाश की घोषणा की हैं। जारी आदेश के मुताबिक, दशहरा पर 5 दिन का अवकाश, 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक रहेगा।
वहीं, दीपावली पर 5 दिन का अवकाश, 6 नवंबर से 10 नवंबर तक रहेगा।
शीतकालीन अवकाश 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक रहेगा।
कुल 15 दिनों के अवकाश की घोषणा की गई हैं।

