डोंगरगढ़ , बधियाटोला वार्ड नंबर 8 में आयोजित गणेश उत्सव में बीते दिनों नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे अपने परिवार के साथ महाआरती में शामिल हुए। विधि-विधान से भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना कर नगर की सुख-समृद्धि और निरंतर विकास की कामना की। इस अवसर पर वार्डवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष डोंगरे का स्वागत किया।
महाआरती के दौरान पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस दौरान पंडाल में गणपति बप्पा मोरिया और मंगल मूर्ति मोरिया के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। गणेश उत्सव में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की है।
