राजनांदगांव : आजाद चौक का राजा 80 वर्षों से चली आ रही आस्था व परंपरा…
राजनांदगांव , शहर में आजाद चौक का राजा के नाम से प्रसिद्ध भगवान श्रीगणेश का उत्सव पिछले 80 वर्षों से निरंतर श्रद्धा, आस्था और धार्मिक परंपरा के साथ मनाया जा रहा है। आजाद युवा गणेश उत्सव समिति ने इस गौरवशाली परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। आजाद चौक में गणेश उत्सव की इस परंपरा को आगे बढ़ाने में जैनु भाई, सुंदरलाल ठक्कर, देवी शरण खंडेलवाल, दुर्गा शरण गुप्ता, स्व. गिरधारी लाल अग्रहरि, सचिन अग्रहरि और भावेश बैद सहित अनेक गणेश भक्तों का योगदान रहा है। वर्तमान में आजाद युवा गणेश उत्सव समिति के माध्यम से युवा वर्ग इस 80 वर्ष पुरानी परंपरा को निरंतर आगे बढ़ा रहा है।
समिति से जुड़े प्रमुख सदस्यों में दीपक गिडिया, नितिन गुप्ता, पंकज खंडेलवाल, सिद्धेश बरडिया, अतिन जैन, शंकर खंडेलवाल, डॉ. सुरभि मोहबे, नयन कोठारी, स्वप्निल गुप्ता, हिमांशु अग्रहरि, पिंटू गुप्ता, उमेश मौर्य, शैलेश गुप्ता, निशांत ओस्तवाल, रीतेश लोढ़ा, चैतन्य जैन, जैनम बैद और शैलेंद्र चौहान सहित अन्य सदस्य भूमिका निभा रहे हैं। समिति के सदस्य पंकज खंडेलवाल आजाद चौक में 18 फीट ऊंची श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। मूर्तिकार बालम चक्रधारी के हाथों से बनाई गई मूर्ति 9 माह में पूर्ण आकार ले पाई है।
