राजनांदगांव : सड़क पर खड़ी मोपेड से टकराई कार, जलकर खाक, सभी सुरक्षित…
डोंगरगढ़ के मुरमुंदा के पास शनिवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गोंदिया लौट रहे एक परिवार की तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी मोपेड से टकरा गई। टक्कर के बाद हुई स्पार्किंग से दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते कार सवार सभी 4 लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
तड़के 3 बजे हुआ हादसा पुलिस के अनुसार, गोंदिया का एक परिवार राजनांदगांव से वापस लौट रहा था। शनिवार तड़के करीब 3 बजे कार जैसे ही मुरमुंदा के पास पहुंची, सामने से आ रहे एक भारी वाहन को साइड देने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी मोपेड से टकरा गई।
सामने फंसे रहने से उठीं लपटें टक्कर के बाद मोपेड कार के अगले हिस्से में बुरी तरह फंस गई। घर्षण और स्पार्किंग के कारण कुछ ही देर में आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। खतरे को भांपते ही कार में सवार परिवार के चारों सदस्य तुरंत बाहर निकल आए।
दमकल की टीम ने बुझाई आग कार से बाहर निकलने के बाद पीड़ितों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
