डोंगरगांव , सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम घोरदा के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1, 2 और 3 में आंगन मिलन सेवा चौपाल हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा गायकवाड़ रहीं। राज-गामी संपदा अध्यक्ष पूर्णिमा साहू, पुष्पा उइके, जनपद सदस्य उमेश साहू, राजू साहू, पूर्णानंद साहू, सीएचओ तस्मीन, आरएचओ लोकेश चंदन, गूंजा साहू, ऊषा साहू, सरपंच सूर्यकांत साहू, लक्ष्मी सोनकर भी शामिल हुए।
आसपास के महिला समूहों की सदस्य भी पहुंचीं। चौपाल में केंद्र और राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितािनन, महतारी वंदन योजना की राशि का बेहतर उपयोग करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया।
