डोंगरगांव | सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय हाईस्कूल जोशीलमती के परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान सेवा मेरा योगदान और स्वच्छता ही सेवा की भावना के साथ हुआ। प्रभारी प्राचार्य अशोवन्तिन सोरी के निर्देशन में कार्यक्रम हुआ।
इको क्लब प्रभारी अजय कुमार चन्द्रवंशी के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने स्कूल परिसर की सामूहिक सफाई की। व्याख्याता चैन कुमार सोनवानी, होरी लाल भुआर्य, गैंद लाल कोलियारे भी अभियान में शामिल रहे। अभियान के दौरान परिसर के अलग-अलग स्थानों पर फैला कचरा हटाया गया। अजय कुमार चन्द्रवंशी ने भी संबोधित किया।
