राजनांदगांव : जनपद कार्यालय के सामने सड़क बदहाल, मरम्मत करने की जरूरत…
राजनांदगांव | जनपद कार्यालय के सामने सड़क खराब होने से आने-जाने वालों को परेशानी हो रही है। सड़क पर गड्ढे और उखड़ी सतह के कारण दोपहिया वाहन चालकों को संभलकर गुजरना पड़ रहा है।
कार्यालय में रोज बड़ी संख्या में ग्रामीण और आम लोग पहुंचते हैं। ऐसे में बदहाल सड़क से आवागमन प्रभावित हो रहा है। संबंधित विभाग को सड़क का निरीक्षण कर गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने की जरूरत है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
