Durg : "नवरात्रि पर्व पर डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस दुर्ग ने की विशेष व्यवस्था"
मनीष त्रिपाठी पत्रकार
दुर्ग, भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती वर्ष 2026-27 के अंतर्गत ऑनलाइन लिखित परीक्षा (सीईई) उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी कराने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र से प्राप्त जानकारी अनुसार दुर्ग जिले के ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने अग्निवीर भर्ती 2026-27 की ऑनलाइन लिखित परीक्षा (सीईई) उत्तीर्ण कर ली है और शारीरिक दक्षता परीक्षा से पहले प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं, वे 21 अक्टूबर 2026 को प्रातः 6 से 8 बजे तक रविशंकर स्टेडियम, दुर्ग में उपस्थित होने की अपील की गई है।
