Durg : पुलिस की बड़ी सफलता ,नशे के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, राजस्थान के 03 आरोपी गिरफ्तार, 15.737 किलोग्राम गांजा एवं 03 मोबाइल फोन जप्त
मनीष त्रिपाठी पत्रकार
मुख्य बिंदु
▪️ अवैध गांजा बिक्री के मामले में थाना पुलगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजस्थान निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
▪️ मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुराना पुल पुलगांव नाला के पास हनुमान मंदिर के बगल में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा।
▪️ आरोपियों के कब्जे से कुल 15.737 किलोग्राम गांजा एवं तीन मोबाइल फोन जप्त किए गए।
▪️ गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कालू राम माहिया, अभिमन्यु सिंह एवं रामानंद चौधरी के रूप में हुई है, जो राजस्थान के निवासी बताए गए हैं।
▪️ प्रकरण में अपराध क्रमांक 902/2026, धारा 20(ख), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई कर तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
मुख्य बिंदु
दिनांक 13.10.2026 को थाना पुलगांव पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 15.737 किलोग्राम गांजा एवं तीन मोबाइल फोन जप्त किए गए। प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
संक्षिप्त विवरण
दिनांक 13.10.2026 को थाना पुलगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति अपने-अपने पिट्ठू बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर पुराना पुल पुलगांव नाला के पास हनुमान मंदिर के बगल में बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना पुलगांव पुलिस टीम गवाहों एवं हमराह स्टाफ के साथ तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीनों व्यक्तियों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम एवं पता बताया। तलाशी एवं वैधानिक कार्रवाई के दौरान उनके कब्जे से कुल 15.737 किलोग्राम गांजा एवं तीन मोबाइल फोन जप्त किए गए।
इस मामले में अपराध क्रमांक 902/2026, धारा 20(ख), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले में जप्त मादक पदार्थ एवं अन्य साक्ष्यों के संबंध में वैधानिक विवेचना की जा रही है।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी पिट्ठू बैग में गांजा रखकर सार्वजनिक स्थान के पास बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपियों को पकड़कर मादक पदार्थ जप्त किया।
घटना स्थल
पुराना पुल पुलगांव नाला के पास, हनुमान मंदिर के बगल में, थाना पुलगांव क्षेत्र, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़।
आरोपी का नाम
- कालू राम माहिया, उम्र 19 वर्ष, निवासी कल्याणसर, थाना श्रीडूंगरगढ़, जिला बीकानेर, राजस्थान।
- अभिमन्यु सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी मकान नंबर 405, सीएलसी सीकर, मकान मालिक कपिल गढ़वाल का मकान, थाना एवं जिला सीकर, राजस्थान।
- रामानंद चौधरी, उम्र 18 वर्ष 3 माह, निवासी डोंगरगढ़, थाना श्रीडूंगरगढ़, जिला बीकानेर, राजस्थान।
जप्त सामग्री
- गांजा – कुल 15.737 किलोग्राम।
- मोबाइल फोन – कुल 03 नग।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी पुलगांव उप निरीक्षक गुरविंदर सिंह के नेतृत्व में थाना पुलगांव पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, तस्करी एवं अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। नशामुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।
