राजनांदगांव : स्कूली बच्चों ने दी गरबा की मनमोहक प्रस्तुति...
राजनांदगांव | हीरा मोती वार्ड 39 स्थित शासकीय प्राथमिक शाला ‘इग्नाइट’ में शुक्रवार को विद्यार्थियों के लिए गरबा नृत्य गतिविधि का आयोजन किया गया।
बच्चों ने उत्साहपूर्वक गरबा की मनमोहक प्रस्तुति देकर अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वार्ड पार्षद रवि सिन्हा ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की। पूर्व छात्र एवं समाजसेवी डॉ. डीसी जैन, अमलेन्दू हाजरा उपस्थित थे।
