मोहला | शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर जिला मुख्यालय मोहला सहित पूरे जिले में भक्ति और उल्लास का माहौल है। सभी मंदिरों में सुबह से रात्रि तक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। इसी तरह आसपास के माता देवालयों में भी ज्योति कलश की स्थापना की गई है, जहां पूजा-अर्चना की जा रही है।
अंचल की प्रमुख मंदिरों में जहां ज्योति कलश स्थापना की गई। मां छुरिया देवी मंदिर तेल 1266, घी 297 कुल 1566 ज्योति, बांधाबाजार स्थित मां मनसा देवी मंदिर तेल 252, घी 56 कुल 308 ज्योति, शीतला माता मंदिर मोहला तेल 112, घी 18 कुल 130 ज्योति, गायत्री मंदिर मोहला तेल 52, घी 2 कुल 54 ज्योति, पुरुषोत्तम साहू के आवास स्थित मां दुर्गा मंदिर 17 ज्योति, मां संतोषी मंदिर 8 ज्योति प्रज्ज्वलित की गई है। मां दंतेश्वरी, मौला के पानाबरस की राजमाता मंदिर सहित सभी मंदिरों में भी ज्योति कलश की स्थापना की गई है।
