राजनांदगांव : वीआईपी रोड पर खुले में फेंका जा रहा कचरा...
राजनांदगांव | वीआईपी रोड पर बाबा फतेह िंसंह हाल के पास खुले में कचरा फेंका जा रहा है। आसपास के दुकानदार यहां कचरा डंप कर रहे हैं। इसके अलावा सड़क की सफाई के लिए पहुंचने वाले कर्मचारी भी इसी जगह पर कचरा डंप कर लौट जा रहे हैं।
जिसका नियमित रूप से उठाव भी नहीं किया जा रहा है। मवेशियों के माध्यम से कचरा आसपास के हिस्सों में फैल जाता है। ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जरूरत है।
