डोंगरगांव | शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगरगांव के स्काउट राहुल साहू ने नगर को गौरवान्वित किया है। उन्हें 29 अक्टूबर को रायपुर स्थित लोक भवन के दरबार हॉल में आयोजित राज्य स्तरीय राज्यपाल पुरस्कार व अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका ने सम्मानित किया।
अध्यक्षता शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की। इस अवसर पर राज्य आयुक्त इंदरजीत खालसा आदि मौजूद थे। इस उपलब्धि की टोमन साहू, दिनेश गांधी, रामकुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष धरमचंद बोथरा, चुन्नी यदु, हेमंत चोपड़ा, बीईओ जयंत साहू, प्राचार्य उमा हरिवंश ने सराहना की है।