डोंगरगांव l भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय रायपुर ने 23 से 27 अक्टूबर तक पचमढ़ी स्थित राष्ट्रीय एडवेंचर इंस्टीट्यूट में राज्य स्तरीय पर्वतारोहण, आपदा प्रबंधन एवं व्यक्तित्व विकास शिविर लगाया। इसमें विकासखंड डोंगरगांव से 12 स्काउट-गाइड व एक दल प्रभारी सहित कुल 13 सदस्यों ने हिस्सा लिया। शिविर में विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के स्काउट, गाइड, रोवर व रेंजर ने भागीदारी निभाई। राजनांदगांव जिले से 24 स्काउट, 22 गाइड के अलावा चार प्रभारी भारती रजक, भानपुरी राजनांदगांव, डेहर साहू साल्हे छुरिया, रामलाल चंद्रवंशी डोंगरगांव व लोकेश्वरी भंडारी डोंगरगांव शामिल हुए।
विकासखंड डोंगरगांव दल की प्रभारी लोकेश्वरी भंडारी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने शिविर में सहभागिता की। दल में परमेश्वर धनकर, णमोकार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक डोंगरगांव, मुक्तानंद साहू एवं हरिचंद सोनेसरार, नेहाश कुमार खुज्जी, ईशान कुमार व फलेश्वरी साहू जंगलपुर, आंचल साहू व अल्का देशलहरे धौराभांठा, दुलारी अर्जुनी, पूर्वा राजपूत, काव्या साहू खुज्जी शामिल रहे।