राजनांदगांव। थाना लालबाग अंतर्गत बनभेड़ी में डीपीएस स्कूल के पास सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद युवक को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मृतक की पहचान चिचोला थाना क्षेत्र के झंडा तालाब निवासी रवि कुमार यादव (24 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसा कैसे हुआ और इसमें कौन से वाहन शामिल थे, इसकी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।
