राजनांदगांव | खैरागढ़ रोड स्थित चिखली क्षेत्र में सड़क पर अंधेरा रहने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात में कई हिस्सों में पर्याप्त रोशनी नहीं होने से वाहन चालकों को सामने की स्थिति स्पष्ट दिखाई नहीं देती।
इस मार्ग से रोज बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजरते हैं। अंधेरे के कारण सड़क पर चलने वाले पैदल राहगीरों और साइकिल सवारों को भी परेशानी होती है। यहां प्रकाश व्यवस्था की जरूरत है।
