तुमड़ीबोड़ , तुमड़ीबोड़ हाईवे को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग ग्राम मचानपार के आगे जर्जर और खतरनाक हो चुका है। सकरा, घुमावदार और गड्ढों वाला यह मार्ग अब हादसों का अड्डा बन गया है। जनपद पंचायत क्षेत्र डोंगरगांव के कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ जिला सचिव सतीश कोठारी, किसान समृद्ध राष्ट्रीय पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र साहू, जिला सचिव सतीश कोठारी ने कहा कि सड़क के दोनों किनारे घनी झाड़ियों और पेड़ों से ढंके होने के कारण मोड़ पर सामने से आ रहे वाहनों का पता ही नहीं चलता, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
पिछले दिनों इसी खतरनाक मोड़ पर नाले के पास एक ट्रक पलट गया था, जिसमें बड़ा हादसा होते-होते बचा। आए दिन बाइक और छोटे वाहन इस गड्ढों भरी सड़क पर फिसल कर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। इस सकरे घुमावदार मोड़ को सीधा कर एक लाइन में लाया जाए, सड़क चौड़ीकरण किया जाए और किनारे की झाड़ियों को साफ कर सड़क को सुरक्षित बनाया जाए। ग्रामीणों और वाहन चालकों ने भी प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग का तत्काल सर्वे कर मरम्मत कार्य शुरू करे ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन मिल सके।
