राजनांदगांव, – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड के अधिकारियों ने क्लेक्ट्रोरेट परिसर, राजनांदगांव में विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक, कुशल राजनीतिज्ञ और संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रध्दा सुमन अर्पित कर नमन किया। इस अवसर उपस्थित सभी ने भारत निर्माण में बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए उनके द्वारा चलाये गये सामाजिक भेदभाव के विरूद्ध अभियान और सबके लिए समान अधिकार, भारतीय संविधान के निर्माण में अतुलनीय योगदान का स्मरण किया।
